मां भद्रकाली मंदिर में मुख्य सचिव ने की पूजा

भास्कर न्यूज | इटखोरी मां भद्रकाली की झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अलका तिवारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनका आगमन शनिवार को मंदिर स्थित जिला परिषद डाक बंगला में तकरीबन 12 बजे दिन में हुआ। वे यहां बाय रोड आई थी। उनके आगमन पश्चात यहां उपायुक्त रमेश घोलप और पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय ने उन्हें पौधा भेंट कर स्वागत किया। वहीं पुलिस के जवानों ने मुख्यसचिव को गॉड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वे यहां से पैदल चलकर माता भद्रकाली मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने पूजा के पूर्व मंदिर के उत्तर दिशा में अवस्थित सुफल नाथ मंदिर के पीछे बागवानी में कपूर का पौधा लगाई। इसके बाद वे माता के गर्भगृह में प्रवेश कर विधि-विधान से मां भद्रकाली की पूजा-अर्चना की। मां की मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद वे पंचमुखी बजरंगबली, शनिदेव मंदिर एवं सहस्त्र शिवलिंगम मंदिर में पूजा-पाठ कर हर हर महादेव की जय घोष लगाते हुए जलाभिषेक की। पूजा पाठ के बाद मुख्य सचिव मंदिर कार्यालय कक्ष पहुंची, जहां उपायुक्त एवं एसपी ने उन्हें माता का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस दौरान उन्होंने म्यूजियम में रखे सनातन, बौद्ध और जैन धर्म के अवशेषों और प्रतिमाओं का बारीकी से अवलोकन किया। मौके पर उपस्थित मंदिर के सदस्यों ने उन्हें 500 करोड रुपए से मंदिर विकास के लिए मास्टर प्लान की जानकारी दी। जिस पर उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार को ध्यान आकृष्ट कराउंगी। मां की पूजा-अर्चना के बाद वे तकरीबन 1:30 बजे दिन यहां से अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *