मां भद्रकाली मेला : हजारों भक्तों ने लिया मां का आशीर्वाद

अमृतसर | खजाना गेट स्थित ऐतिहासिक श्री सिद्ध शक्तिपीठ माता भद्रकाली का सालाना मेला शुक्रवार को शुरू हो गया। मंदिर के महंत परिवार की ओर से मां का फूलों से शृंगार किया गया। गर्मी का भक्तों की आस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ा और लाइनों में लगकर हजारों भक्तों ने मां के आगे शीश नवाकर आशीर्वाद लिया। वहीं नव विवाहित जोड़े और नवजन्मे बच्चों को लेकर परिजन बैंड बाजों के साथ माथा टेकने मंदिर में पहुंचे। शहर की सभा सोसायटियों की ओर से भक्तों के लिए लंगर समेत अन्य खाने पीने की व्यवस्था की गई थी। दिनभर मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं मेले में बच्चों ने झूलों का आनंद लिया और लोगों ने खरीददारी की। शनिवार और रविवार को मेले में ज्यादा भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। बता दें कि माता भद्रकाली मंदिर में देश-विदेश से श्रद्धालु नतमस्तक होने पहुंचते हैं जो 900 साल पुराना है। ऐसी मान्यता है कि जो भी श्रद्धालु मां के दरबार में सच्चे मन के हाजिरी भरता है उसकी मनोकामना पूरी होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *