भास्कर न्यूज | बहीगांव केशकाल ब्लॉक के ग्राम बहीगांव में श्री अन्नपूर्णा सेवा धाम समिति की तरफ से मां महाकाली मंदिर ने ग्रामीणों की सुविधा के लिए एंबुलेंस दी है। ग्रामीणों को इससे मुफ्त सेवाएं मिलेगी। गांव में एंबुलेंस नहीं होने से ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें सुविधा मिलेगी। बहीगांव के चारभाटा मार्ग स्थित मां महाकाली मंदिर समिति के प्रमुख गुजरात के उमेश भाई पटेल ने एंबुलेंस दी है। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व जिपं अध्यक्ष देवचंद मातलाम, जिपं अध्यक्ष रीता शोरी, चंद्रकुमार नाग, गोरखनाथ बघेल, लोकनाथ राठौर, देवीलाल मंडावी, डामेश्वरी रावटे, आकाश मेहता, दिनेश साहू, लम्बोदर सलाम, सकलूराम मंडावी, दयासिंह राणा, अक्तूराम पांडे, दिनेश पोया मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर एंबुलेंस को रवाना किया। आखिर में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान हिनाबेन पटेल, शोभाराम निषाद, बीरबल साहू, विनीत पिल्लई, योगु सोनी, निक्कू नायक, रमन सिन्हा, हेमंत गौर, दीपक निषाद, बसंत पांडे, मगनलाल गौर, शेषनारायण शर्मा, मदनलाल तातेड, रानू साहू, सुनील तातेड, महेश साहू, नीलेश गागड़ा, बबिता नाग, रत्ना राणा, अंजली नाग, प्रियंका साहू, शिवम् नाग सहित अन्य मौजूद थे।


