डांडेसरा| कोसरिया मरार पटेल समाज बगौद राज के निर्मित मुख्यालय भवन का उद्घाटन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह 20 फरवरी को समाज का मुख्यालय सिहादभाठा में होगा। समाज अध्यक्ष सियाराम पटेल ने बताया कि अतिथि मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक अजय चंद्राकर, विधायक ओंकार साहू होंगे। कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यानिकी विभाग द्वारा शिविर भी लगाया जाएगा। कृषि तथा उद्यानिकी से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं निशुल्क पौधा वितरण होगा। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया जाएगा। इस दौरान रक्तदान भी किया जाएगा।


