मां शाकंभरी के सेवा भाव को किया याद

भास्कर न्यूज | राहौद राहौद नगर के पटेल भवन में मां शाकंभरी जयंती का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता पूर्व शाकंभरी बोर्ड अध्यक्ष रामकुमार पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुरेश पटेल मौजूद रहे। अतिथियों ने मां शाकंभरी के जीवन दर्शन, सामाजिक समरसता और सेवा भाव पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कार और संस्कृति के संरक्षण पर जोर दिया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार पटेल, पुनीराम पटेल, पूर्व विधायक प्रतिनिधि कांति कुमार पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी पटेल, साबेत राम पटेल, नीलकंठ पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष त्रिभुवन पटेल, उपाध्यक्ष शंकर पटेल, कोषाध्यक्ष पूरन पटेल, सचिव लक्ष्मीकांत पटेल, मनोज पटेल, गोपेश्वर पटेल और विनोद पटेल सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *