मां शारदे नवयुग संघ ने बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का किया पूजन

अमृतसर| छेहर्टा की मां शारदे नवयुग सेवा संघ की ओर से बसंत पंचमी मनाई गई। मास्टर एवेन्यू स्थित श्री सरस्वती मंदिर में मनाई बसंत पंचमी दौरान सबसे पहले पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर के प्रधान मुकेश कुमार चौरसिया, सचिव वेचन मंडल और कोषाध्यक्ष हरिनाथ सिंह की अध्यक्षता में कराए समारोह में कई बच्चे और महिलाएं भी पहुंची। उन्होंने विद्या और सुरों की देवी मां सरस्वती की पूजा करके परिवार की सुख-शांति मांगी। सुबह 10 से 12 बजे तक 2 घंटे चली पूजा-अर्चना के बाद भंडारा भी लगाया गया। इसी दौरान मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों ने मिलकर मां सरस्वती को फलों और मिष्ठान का भोग लगाकर प्रसाद बांटा। इस मौके पर अवधेश गुप्ता, उत्तम कुमार नगीना, दिनेश्वर सिंह, सिकंदर सिंह, राम विलास, संजय कुमार, राज प्रताप सिंह, रामनाथ सिंह, राधेश्याम समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *