मां सरस्वती मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह, कलश यात्रा निकली

रांची | पिस्का मोड़ में विद्या की देवी मां सरस्वती जी की नवनिर्मित मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह कलश शोभा यात्रा से शुरू हुई। इसमें महिलाओं के साथ-साथ स्कूल के बच्चे भी शामिल हुए। विधि-विधान से मंत्रोच्चारण के साथ पुजारी रवि शास्त्री द्वारा कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, मूर्ति का अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास, फलाधिवास, महाआरती आदि पूजा-अर्चना कराई गई। पूजा अर्चना के बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ। समारोह में अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सोनाली भट्टाचार्य शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरुकृपा पब्लिक स्कूल के निदेशक रत्नेश सिंह सोलंकी, स्वप्निल सिंह सरस, रानी किंगर, कोमल जसूजा, अनिता राय, पायल चक्रवर्ती, निशा शहदेव, विक्की घोष, पूनम प्रसाद व अन्य शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *