माघी पूर्णिमा पर लोक महोत्सव रात्रिकालीन नृत्य स्पर्धा होगी

नवापारा (राजिम) | माघी पूर्णिमा पर नवापारा में छत्तीसगढ़ महोत्सव के तहत एक दिवसीय राज्य स्तरीय रात्रिकालीन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 31 जनवरी शाम 6 बजे हरिहर हायर सेकेंडरी स्कूल, नवापारा में शुरू होगा। फैमिली सोशल फाउंडेशन नवापारा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक, युगल और एकल नृत्य की प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजक रमेश तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने और निखारने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *