माछीवाड़ा साहिब में आसमान से चमकदार वस्तु गिरी:फ्लैश गिराने से लोगों में दहशत, एसएसपी बोलीं- नियमित सैन्य अभ्यास था

लुधियाना के माछीवाड़ा साहिब के गांव काउंके और बुर्ज पवात में एक सैन्य विमान ने लोगों में हलचल मचा दी। विमान से कुछ चमकीली वस्तुएं गिरने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान तेज गति से काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था। विमान से बिजली की छड़ जैसी चमकती हुई वस्तु नीचे गिरती दिखी। एक युवक ने दावा किया कि उसने विमान से 4 चमकदार वस्तुएं गिरते देखीं। उसने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। गांव के सरपंच को सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। खन्ना की एसएसपी डॉ. ज्योति यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने आसपास के खेतों और इलाकों में तलाशी अभियान चलाया। एसएसपी बोलीं- पूर्व नियोजित प्रशिक्षण गतिविधि एसएसपी ने स्पष्ट किया कि यह भारतीय सेना का एक नियमित अभ्यास था। उन्होंने बताया कि यह पूर्व नियोजित प्रशिक्षण गतिविधि थी। न तो कोई खतरनाक वस्तु फेंकी गई और न ही किसी को नुकसान पहुंचा। पुलिस ने पूरे क्षेत्र की जांच कर इलाके को सुरक्षित पाया। एसएसपी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की। उन्होंने ऐसी घटनाओं की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करने का अनुरोध किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *