भास्कर न्यूज | अंबागढ़ चौकी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर के विभिन्न वार्डों की मातृ शक्तियों का सम्मान किया। नगर के विभिन्न वार्डों में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नपं अध्यक्ष कार्यालय बस स्टैंड में महिला सम्मान समारोह की शुरूआत की गई, उसके बाद दिनभर नगर के अलग-अलग वार्डों व अलग स्थानों में स्वयं सहायता समूह व महिला मंडल से जुड़ी मातृ शक्तियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर पार्षद उमा निषाद, विनोद डेहरिया, पूर्व पार्षद शंकर निषाद, मनीष बंसोड, प्रमोद ठलाल, तुरीत प्रसाद तिवारी, बिट्टू रब्बानी, अफसान खान, शमीमुद्यीन कुरैशी, अनिल महोबिया, छगन बंजारे, शिवम बाजपेयी, बाबू दुबे, रिनी पोरेटी, रामू यादव सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत अध्यक्ष के समर्थक मौजूद थे। महिला मंडल को सौंपा पंजीयन प्रमाण पत्र महिला दिवस के अवसर पर नपं अध्यक्ष की ओर से नगर के वार्ड क्रमांक 11 व 12 की महिला मंडल नवदुर्गा जसगीत सेवा समिति का छग सोसाइटी आफ पंजीयक कार्यालय से पंजीकृत किए जाने का पंजीयन प्रमाण पत्र समिति के पदाधिकारियों को सौंपा। इस दौरान महिला मंडल का सम्मान किया गया।


