माता गुजर कौर और चार साहिबजादों की याद में लंगर

अमृतसर| माता गुजर कौर और चार साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित मजीठा रोड गोपाल नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु हरिराय साहिब में दूध के लंगर लगाए गए। इसी दौरान लोगों को चार साहिबजादे फिल्म भी दिखाई गई। गुरुद्व्रारा साहिब के प्रधान जगदीश सिंह और संगत के सहयोग से मनाए शहीदी दिवस में कई लोग पहुंचे। इस मौके पर कमलजीत सिंह, निर्मल सिंह, प्रेम सिंह, सुरिंदर सिंह, रणजीत सिंह, हनी सिंह, गुरविंदर सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *