माता गौरा को अर्पित की मेहंदी, रीति-रिवाजों से निभाईं रस्में

भास्कर न्यूज | लुधियाना हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां अपने चरम पर हैं। हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बीआरएस नगर में भक्तिमय मेहंदी उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान महिला मंडल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ माता गौरा को श्रद्धा भाव से मेहंदी अर्पित कर भोले बाबा के विवाह की रस्में शुरू कीं। उत्सव के दौरान जंगमों द्वारा गाए गए शिव भजनों ने माहौल को पूरी तरह शिवमय कर दिया। सविता बहल और मीनू गुप्ता के नेतृत्व में महिला संकीर्तन मंडल ने माता रानी का दिव्य शृंगार किया और मंगल गीत गाए। कमेटी के प्रधान अश्वनी बहल ने बताया कि यह रस्म महादेव और माता पार्वती के अटूट बंधन का प्रतीक है। चेयरमैन जीवन गुप्ता ने जानकारी दी कि आगामी 8 फरवरी को श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से विशाल रथयात्रा निकाली जाएगी। इस बार का मुख्य आकर्षण भगवान भोलेनाथ का पंचमुखी शिवलिंग स्वरूप होगा। जीवन गुप्ता के अनुसार शिव की यह बारात जगत के कल्याण और खुशियां बांटने का संदेश लेकर निकलती है। कमेटी के सदस्य दविंद्र बहल गोगा ने बताया कि रथयात्रा के लिए एक विशेष रूटमैप तैयार किया गया है। इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने के लिए टीटू पायलट, सुभाष नागपाल, संजीव बांसल और विपन टुटेजा सहित पूरी टीम दिन-रात सेवा में जुटी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *