पट्टी | जय मां चिंतपूर्णी प्रबंधक कमेटी पट्टी ने माता चिंतपूर्णी मंदिर, बस स्टैंड पट्टी में माता का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर मां की छोटी बेटियों ने केक काटा। माता रानी को भोग लगाने के बाद उपस्थित लोगों को केक परोसा गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अश्वनी कुमार काला मेहता, चेयरमैन तरसेम लाल राजू भल्ला ने श्रद्धालुओं को माताके जन्मोत्सव की बधाई दी।


