महासमुंद | ग्राम खरोरा में बुधवार को माता तुलसी की जयंती के अवसर पर तुलसी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान मां तुलसी से परिवार की सुख, समृद्धि की कामना की गई। इस दौरान उतरा चन्द्राकर ने बताया माता तुलसी की पूजा करने से शुभ माना जाता है। हिन्दू धर्म में बड़ा महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन व्रत रखने से अक्षय फलों की प्राप्ति होते है।


