झांसी में रविवार को एक युवक ने माता-पिता से विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि वह दो माह पहले अपनी ससुराल में रहने चला गया था। शनिवार को वह घर लौटा और मकान बेचने की जिद करने लगा। जब माता-पिता ने इसका विरोध किया तो उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद युवक ने घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फंदे से युवक का शव उतरवाया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पूरा मामला बरुआसागर कस्बे के निगोना खेड़ा मोहल्ले का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… 2 महीने पहले ससुराल चला गया था
मृतक का नाम सुरेंद्र कुशवाहा (25) पुत्र देवी कुशवाहा था। वह बरुआसागर के निगोना खेड़ा मोहल्ले का रहने वाला था। मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि सुरेंद्र मजदूरी करता था। करीब दो महीने पहले वह अपनी पत्नी सोनिया और बच्चों के साथ ससुराल में रहने चला गया था। शनिवार को सुरेंद्र घर आया और माता-पिता से मकान बेचने की जिद करने लगा। पिता ने मकान बेचने से मना कर दिया, इस पर सुरेंद्र गाली-गलौच करने लगा। रविवार सुबह भी उसने माता-पिता से विवाद किया। इसके बाद माता-पिता मंसिल माता मंदिर के बाहर स्थित अपनी दुकान पर चले गए। इसी दौरान पीछे से सुरेंद्र ने कमरे में पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर में मचा कोहराम
कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो सुरेंद्र कमरे के अंदर पंखे के हुक से लटका मिला। यह देखते ही घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बरुआसागर थाना प्रभारी राहुल राठौर ने बताया-प्राथमिक जांच में मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा सामने आया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। —————– ये भी पढ़ें- नाज खान किन्नर समाज पर आपत्तिजनक VIDEO बना फंसीं:उन्नाव में इन्फ्लुएंसर पर FIR, शादी के जोड़े में स्कूटी चला सुर्खियों में आई थीं उन्नाव में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नाज खान पर एफआईआर दर्ज की गई। उन पर किन्नर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। शिकायतकर्ता लकी किन्नर के मुताबिक, इन्फ्लुएंसर नाज ने लोगों के बीच जाकर किन्नर समाज को भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी दे रही थी। पढ़िए पूरी खबर…


