माता रमाबाई अम्बेडकर के त्याग को किया याद

सिवनी| ग्राम पंचायत पाली में भीम आर्मी संगठन ने त्याग और धैर्य की प्रतिमूर्ति माता रमाबाई अम्बेडकर की 128वीं जयंती मनाई। समाज के विभिन्न वर्गों ने कार्यक्रम में पहुंचकर माता रमाबाई के संघर्ष और योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक इंदु बंजारे उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम सूर्यवंशी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पाली की सरपंच पूर्णिमा सुनील भावनी ने की। इंदु ने कहा कि बाबा साहेब को विश्व रत्न के रूप में पहचान दिलाने के पीछे माता रमाबाई का बड़ा त्याग और संघर्ष रहा। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने बाबा साहेब का साथ देकर शोषित समाज को न्याय दिलाने के संकल्प को मजबूत किया। सरपंच पूर्णिमा सुनील भावनी ने महिलाओं की शिक्षा और समाज में उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर देते हुए माता रमाबाई को नारी शक्ति का प्रेरक प्रतीक बताया। राधेश्याम सूर्यवंशी ने सामाजिक एकजुटता और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *