अमृतसर| रानी का बाग स्थित माता लाल देवी मंदिर से प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर के प्रधान विक्रम की अध्यक्षता और माता जी की संगत के सहयोग से निकली गई प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होकर रानी का बाग इलाके में पहुंची। मंदिर से शुरू होकर फेरी इलाका पार्षद नीतू टांगरी, संजीव टांगरी के घर पर पहुंची।


