श्री आनंदपुर साहिब|हर साल की तरह इस बार भी माता शीतला जी का भंडारा व धार्मिक समागम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में भजन मंडली ने मां शीतला का गुणगान किया। इस दौरान सुबह हवन यज्ञ उपरांत विशाल भंडारा लगाया गया, जिसमें कढ़ी-चावल, दाल-रोटी, खीर-जलेबी का लंगर वितरित किया गया। महंत वचन दास जी और प्रमोद कुमार डीसी मनीष केयरपाल ने श्रद्धालुओं का आभार जताया। इस अवसर पर कपिल देव शाह, पवन शर्मा, पूर्व पार्षद सोनिका मेहता, संजय मेहता, महेश मेहता, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।


