मातृशक्ति ने निकाला पद संचलन:लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

राष्ट्र सेविका समिति झालावाड़ की ओर से पथ संचलन का आयोजन गोविंद भवन से शुरू किया गया। संचलन में सभी मातृशक्ति अपने हाथों में दंड लेकर कदमताल से कदम मिलाते हुए चल रही थीं। इस संचलन में राष्ट्र सेविका समिति की चित्तौड़ प्रांत कार्यवाहिका रीना दीदी का उद्बोधन दिया। इसके बाद दोपहर में संचलन शुरू होकर शहर के गोविंद भवन होता हुआ अग्रवाल सेवासदन, निर्भय सिंह सर्किल, मोटर गैराज चौराहा, गढ़ दरवाजा, बस स्टैंड चौराहा, मंगलपुरा, सुभाष सर्किल, घंटाघर तिराहे से वापस गोविंद भवन पहुंचा। इस दौरान खास बात रही कि सभी मातृ शक्ति पूर्ण गणवेश सफेद कपड़े और गुलाबी दुपट्टे में शामिल हुईं। कुछ महिलाएं साड़ी में भी नजर आईं और संचलन में भाग लेकर इस कार्यक्रम को गौरवमय बनाया। आयोजन में झालावाड़ के अलावा अकलेरा, मनोहरथाना, झालरापाटन, खानपुर, सारोला, मंडावर सहित आस पास के ग्रामीण इलाकों से मातृशक्ति घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाते हुए शामिल हुईं। पथ संचलन का शहर में कई जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *