मादक पदार्थ तस्कर की 2.78 करोड़ की संपत्ति फ्रीज:3 किलो 53 ग्राम अफीम की सप्लाई के आरोप में पकड़ा गया था

प्रतापगढ़ के रठांजना थाना क्षेत्र के गरदोडी निवासी मुकेश पाटीदार की करीब 2 करोड़ 78 लाख रुपए की संपत्ति एनडीपीएस एक्ट के तहत फ्रीज की गई है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह संपत्ति मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित की गई थी। लंबे समय से तस्करी में सक्रिय पुलिस के अनुसार, मुकेश पाटीदार लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त था। उसके खिलाफ जिला पाली के रोहट थाना में मामला दर्ज है। मुकेश को उसके सहयोगी कृष्णपाल सिंह राजपूत के साथ 3 किलो 53 ग्राम अवैध अफीम की आपूर्ति के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अवैध कमाई से खरीदी संपत्तियां जांच में खुलासा हुआ कि मुकेश पाटीदार ने पिछले छह वर्षों में मादक पदार्थ तस्करी से भारी संपत्ति अर्जित की। उसने अपने नाम, बेटे राहुल और सहयोगी दुर्गाशंकर के नाम पर ग्राम गरदोडी में करीब 1 करोड़ 20 लाख रुपए की कृषि भूमि खरीदी। इसके अलावा, अपने नाम पर 1 करोड़ 50 लाख रुपए का रिहायशी मकान और बेटे के नाम पर 8 लाख रुपए का ट्रैक्टर भी खरीदा था। संपत्ति फ्रीजिंग की कार्रवाई रठांजना थानाधिकारी द्वारा की गई वित्तीय जांच के बाद तत्कालीन पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार ने संपत्ति फ्रीजिंग का प्रस्ताव तैयार कर सभी दस्तावेज भारत सरकार की अधिकृत कंपिटेन्ट अथॉरिटी व एडमिनिस्ट्रेटर सफेमा (एफओपी) एंड एनडीपीएस एक्ट, नई दिल्ली को भेजे। वर्तमान थानाधिकारी विजेंद्र सिंह ने इस कार्रवाई को पूर्ण करवाया। 13 नवंबर 2025 को फ्रीजिंग आदेश जारी किया गया, जिसे कंपिटेन्ट अथॉरिटी ने स्थाई रूप से अनुमोदित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *