अमृतसर| सर्वहितकारी शिक्षा समिति द्वारा आयोजित विभागीय संस्कृति महोत्सव में माधव विद्या निकेतन के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यह महोत्सव एसवीएम स्कूल फतेहगढ़ चूड़ियां में हुआ। माधव विद्या निकेतन के बाल वर्ग और शिशु वर्ग ने कई श्रेणियों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मूर्तिकला और कथा कथन में छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रश्न मंच में बाल वर्ग ने प्रथम और शिशु वर्ग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल रीना ठाकुर ने सभी विजेता छात्रों को सम्मानित किया


