माधव विद्या निकेतन में सुखमणि साहिब जी का पाठ, साहिबजादों को दी श्रद्धांजलि

अमृतसर | माधव विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रणजीत एवेन्यू में ‘वीर बाल दिवस’ के उपलक्ष्य में श्री सुखमणि साहिब जी का पाठ करवाया गया। यह आयोजन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व तथा श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित था। पाठ की समाप्ति के उपरांत गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी सिंह ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और छोटे साहिबजादों की लासानी शहादत के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर उपस्थित समाज के गणमान्य व्यक्तियों को ‘सरोपा’ भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में अमर शहीद भाई मोती राम मेहरा जी की निष्काम सेवा की पावन स्मृति में दूध का लंगर लगाया गया। यह समस्त आयोजन स्कूल प्रबंध समिति, प्रधानाचार्या, अभिभावकों और विद्यार्थियों के सक्रिय सहयोग से श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *