पबिया | करमाटांड़ प्रखंड के मठटांड़ पंचायत अंतर्गत ग्राम रामपुर (माधोपुर बाउरी टोला) में बीते दिनों ट्रांसफार्मर जल जाने से ग्रामीणों को बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। समस्या की जानकारी सारठ विधायक उदय शंकर सिंह को प्रतिनिधि राहुल सिंह भैया के माध्यम से दी गई। विधायक ने पहल करते हुए गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने की व्यवस्था कर दी।नए ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में पुनः नियमित रूप से बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है, जिससे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने त्वरित प्रयास की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। मौके पर पूर्व मुखिया नीलांबर मंडल, वार्ड सदस्य दुलाल मंडल सहित थे ।


