भास्कर न्यूज| धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ स्थित हवाई पट्टी में मानकी मुंडा संघ कि ओर से शनिवार को दिवंगत सोमा मुंडा के श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान सोमा मुंडा की हत्या पर दुख प्रकट कर आक्रोश जताया गया। मौके पर देवानंद सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पड़हा राजा शहीद सोमा मुंडा की खूंटी मे गोली मार के निर्मम हत्या की गई है। सोमा मुंडा एक सामाजिक कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि आदिवासी आंदोलन के अग्रणी नेता थे और कई मुद्दों पर साथ-साथ चलकर हमेशा संघर्ष करते रहें। इस घटना से पूरा आदिवासी समाज मर्माहत है। हत्या के बाद अभी तक एक भी हत्यारा पकड़ा नहीं गया है। इस आलोक में पूर्वी सिंहभूम जिला के कार्यरत मानकी, मुंडा, डाकुआ, दिवरी, पहान, लाया, सरदार, समाजसेवी, बुद्धिजीवी द्वारा शोकसभा आयोजित कर दुख प्रकट करने के साथ बैठक की गई। इस मौके पर मानकी मुंडा संघ पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष-रोशन पूर्ती, दुर्गा प्रसाद सिंह, भगीरथ मुंडा, गमु मुंडा, शुकलाल सामाद, गुरुचरण सिंह, आशिष मुंडा, निर्मल मुंडा, सुभाष मुंडा, सिद्धार्थ सिंह, पारस सिंह, गांधी सिंह, गोबरा सिंह, अनिल सिंह, सुधीर मुंडा, दिगम मुंडा, प्रह्लाद सिंह, उत्तम मुण्डा आदि उपस्थित थे।


