बाड़मेर | पीएम श्री महात्मा गांधी स्टेशन रोड बाड़मेर में बुधवार को मानक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानकीकरण, गुणवत्ता जागरूकता, उपभोक्ता हित एवं राष्ट्रीय मानकों के प्रति समझ विकसित करना था। कार्यक्रम का आयोजन बीआईएस मेंटर सुरेश कुमार, पुखराज शर्मा एवं पंकज चौधरी के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता से संबंधित समस्त आवश्यक जानकारी विद्यार्थियों को पूर्व में प्रदान की गई। इस अवसर पर मनीषा सिंघवी, ज्योति जोशी, नेहा चौधरी एवं चंद्रकांता कुमावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जुगलकिशोर ओझा, नरेंद्र कुमार, धर्मपाल, मुकनचंद सोनगरा, सरिता चौधरी, करनाराम, मीना कुमारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) बाड़मेर देवाराम चौधरी, प्रधानाचार्य मोतीलाल जांगिड़ ने विद्यार्थियों को गुणवत्ता, मानकों एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के महत्व के प्रति प्रेरित किया।


