मानगढ़ कप क्रिकेट टूर्नामेंट:सनातन क्रिकेट क्लब ने बांसला क्रिकेट क्लब को 35 रनों से हराया, आज रात को वागड़ और एजेड क्लब में मुकाबला

जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित मानगढ़ कप का रोमांच जारी है। गुरुवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भी देखने को मिला। कुशलबाग मैदान में दूसरा क्वार्टर मुकाबला बांसला क्रिकेट क्लब और सनातन क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। बांसला क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर सनातन क्रिकेट एकेडमी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनातन क्रिकेट एकेडमी की शुरूआत धीमी रही। गेंदबाज रवि और गौरव ने लगातार दो ओवर में दो विकेट झटक कर सनातन क्रिकेट एकेडमी के बल्लेबाजों को दबाव में ला दिया। इसके चलते सनातन क्रिकेट एकेडमी तीन ओवर में दो विकेट खोकर 16 रन ही बना सकी। लगातार विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजों ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को बढ़ाया। बल्लेबाजी करने उतरे अर्जुन कुशवाह ने 19 गेंदों पर 40 रन की पारी खेलकर टीम संभाला। सनातन क्रिकेट एकेडमी 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 169 रन बना सकी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांसला क्रिकेट टीम को हार का सामना करना पड़ा। सनातन क्रिकेट एकेडमी ने इस मैच को 35 रनों से जीता। इस मैच के मैन ऑफ द मैच सौरभ कलाल रहे जिन्होंने बल्लेबाजी में 40 रन तथा गेंदबाजी में 27 रन दे कर दो महत्वपूर्ण सफलता अपनी टीम के लिए अर्जित की। तीसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला वागड क्रिकेट एकेडमी बनाम एजेड क्रिकेट क्लब के मध्य शुक्रवार को खेला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *