मानगो का चेरका पत्थर मेला देखने पहुंचे श्रद्धालु

तुपकाडीह मेनरोड मानगो चौक के समीप गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर चेरका पत्थर मेला देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचे और मेले का आनंद उठाया। चेरका पत्थर बाबा पर आस्था रखने वाले लोग अहले सुबह से आकर विधिवत पूजा अर्चना करने के बाद सफेद बकरा और मुर्गा की बलि देकर आशीर्वाद लिया। कई बच्चों का मुंडन संस्कार भी हुआ। मेला स्थल पर भीड़ होने के कारण मेनरोड में वाहनों का आवागमन शाम के वक्त कुछ देर के लिए रुक गया। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला कमेटी के सदस्यों और बालीडीह ओपी थाना पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *