मानधाता बालाजी मेले में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी:समापन समारोह में हुए शामिल, क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता जताई

लोकसभा अध्यक्ष के ओएसडी और राजस्थान राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने रविवार देर शाम बूंदी के मानधाता बालाजी मंदिर पर चल रहे चार दिवसीय मेले के समापन समारोह में भाग लिया। इस दौरान बूंदी जिले में कई स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मानधाता बालाजी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दत्ता ने कहा कि मानधाता बालाजी मंदिर क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्धता है और जनता की आशाओं के अनुरूप सभी विकास कार्य करवाए जाएंगे। वे इस दौरान भजन संध्या कार्यक्रम में भी शामिल हुए। ‘हाड़ौती क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है मानधाता बालाजी’
समापन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मानधाता बालाजी केवल बूंदी ही नहीं, बल्कि संपूर्ण हाड़ौती क्षेत्र के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की भी इस मंदिर में विशेष आस्था है और वे अवसर मिलने पर यहां दर्शन के लिए आते हैं। ‘धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण’
दत्ता ने कहा कि टाइगर हिल पर स्थित यह मंदिर धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां से चारों ओर का मनोरम दृश्य दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। भविष्य में मेले को और व्यापक बनाने की कार्ययोजना भी तैयार की जाएगी। ‘तलवार भेंट कर किया स्वागत’
इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर मेला समिति द्वारा राजीव दत्ता का 51 किलो की माला पहनाकर और तलवार भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी, बीजेपी जिला अध्यक्ष रामेश्वर मीणा, भाजपा युवा नेता ओम धगाल,निजी सचिव हनुमान पारेता और पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। पूर्व नगर परिषद सभापति महावीर मोदी, शहर भाजपा अध्यक्ष राजकुमार श्रृंगी, भाजपा नेता भरत शर्मा, कोटा भाजपा नेता डॉ बद्री गोचर, महावीर जैन, आयोजन समिति के संयोजक गौरव वर्मा, स्वप्नेश शर्मा, वानर सेना अध्यक्ष संदीप शृंगी, सुनील खटाना, शहर अध्यक्ष महावीर खंगार, जितेंद्र सिंह हाडा आदि ने प्रभु श्री के दर्शन कर आरती की, जय श्री मांधाता बालाजी की इससे पूर्व राजीव जी दत्ता का बूंदी आगमन पर भाजपा युवा नेता ओम धगाल के नेतृत्वमें सर्किट हाउस में भारी संख्या में युवाओं ने आतिशबाजी और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया यहां से उन्हें वाहनों के विशाल काफिले के साथ मांधाता बालाजी मेला स्थल पर ले जाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *