मानपुर में बाघिन और शावक की मूवमेंट:15 अधिकारी-कर्मचारी गांव में तैनात, सुरक्षा के लिए कराई जा रही मुनादी

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के बफर क्षेत्र में आने वाले गांव में बाघिन और शावक की मूवमेंट से गांव वालों में दहशत है। सुरक्षा के लिए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारी गश्त करने में जुटे हुए हैं। शुक्रवार से बाघिन अपने दो शावकों के साथ मानपुर तहसील कार्यालय के पास खेतों में दिखाई दी थी। इसके बाद कर्मचारी गांव में मुनादी कराने के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए समझाइश दे रहे हैं। शनिवार को परिक्षेत्र अधिकारी मानपुर मुकेश अहिरवार ने बताया कि बाघिन और दो शावकों के पगमार्क मिले हैं। 15 से अधिक स्टाफ गश्त करने में लगा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *