मानसरोवर सर्किल में पुलिस का एरिया डोमिनेशन:33 आरोपी गिरफ्तार; मानसरोवर, मुहाना, शिप्रापथ सहित पांच थाना क्षेत्रों में एकसाथ कार्रवाई

संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से डीसीपी साउथ राजर्षि राज के निर्देशन में शुक्रवार को मानसरोवर सर्किल क्षेत्र में विशेष एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत संगठित अपराधियों, चालानशुदा अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध ड्रोन टीम और डॉग स्क्वायड की सहायता से कच्ची बस्तियों में डोर-टू-डोर सर्च अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत एसीपी मानसरोवर योगेश चौधरी के नेतृत्व में पुलिस थाना मानसरोवर, शिप्रापथ, मुहाना, पत्रकार कॉलोनी और नारायण विहार, डीएसटी एवं साइबर सेल जयपुर दक्षिण की विशेष टीमें गठित की गईं। गठित टीमों द्वारा कच्ची बस्तियों का सुनियोजित तरीके से सर्वे किया गया। चालानशुदा और संदिग्ध व्यक्तियों को चिह्नित कर ड्रोन और डॉग स्क्वायड के साथ दबिश दी गई। इस दौरान घरों की गहन चेकिंग की गई, संदिग्ध व्यक्तियों के मोबाइल फोन की जांच की गई और विस्तृत पूछताछ कर नोट्स और डोजियर तैयार करते हुए आसूचना संकलन किया गया। अभियान के दौरान 33 आरोपी गिरफ्तार विशेष अभियान के अंतर्गत कुल 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से 18 अभियुक्तों को आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के मामलों में और 15 अभियुक्तों को धारा 170 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना मुहाना क्षेत्र में फायर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर एक देसी पिस्टल और 3 खाली कारतूस जब्त किए गए और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसी थाना क्षेत्र में एनडीपीएस एक्ट के तहत 2.18 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम में 6 प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना मानसरोवर क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 2 मामले दर्ज कर 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना शिप्रापथ क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के तहत 4 मामले दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं एनडीपीएस एक्ट में 484 ग्राम गांजा के साथ 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस थाना पत्रकार कॉलोनी में आबकारी अधिनियम के तहत 1 मामला दर्ज किया गया। पुलिस थाना नारायण विहार क्षेत्र में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 2 मामले दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। ऑपरेशन शिकंजा के तहत फरार अपराधियों पर कार्रवाई अभियान के दौरान ऑपरेशन शिकंजा के तहत पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे 02 स्थायी वारंटी/वांछित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर निस्तारण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगठित अपराध, नशा तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *