मानसा पुलिस ने फॉर्च्यूनर में पकड़ी नशे की बड़ी खेप:1 लाख सिग्नेचर कैप्सूल, 1000 नशीली गोलियां और ड्रग मनी बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मानसा पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में ले जाई जा रही नशे की बड़ी खेप पकड़ी है। इसमे ंदो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1 लाख से अधिक सिग्नेचर कैप्सूल, 1000 नशीली गोलियां और 25,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की है। पुलिस ने इन पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक (एसपीडी) मनमोहन सिंह औलख ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस ने थाना सदर के अधीन गांव रमदितेवाला के पास नाकाबंदी की थी। सामने से आ रही एक फॉर्च्यूनर गाड़ी को रोका गया। गाड़ी में अर्शदीप सिंह अर्श निवासी सिरसा और हैप्पी सिंह निवासी रंगदितेवाला, मानसा सवार थे। तलाशी लेने पर उनकी गाड़ी से कुल 1 लाख 200 सिग्नेचर कैप्सूल, 1000 नशीली गोलियां और 25,000 रुपये ड्रग मनी बरामद हुई। औलख ने बताया कि हैप्पी सिंह रंगदितेवाला के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। पुलिस यह जांच कर रही है कि ये लोग नशीली दवाइयां कहां से लाते थे और इनकी सप्लाई कहां करते थे। दोनों युवकों का मेडिकल करवा लिया गया है और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *