पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के तहत मानसा पुलिस ने जिलेभर से 65 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 72 घंटे के विशेष ऑपरेशन का हिस्सा थी। इस अभियान के दौरान मानसा पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन किया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की और संदिग्धों के घरों में छापेमारी की। पुलिस को जानकारी देने की अपील मानसा के एसएसपी भगीरथ सिंह मीना ने इस संबंध में बताया कि गिरफ्तार किए गए कई आरोपियों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने पुष्टि की कि पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है। एसएसपी मीना ने आम लोगों से अपील की है कि यदि उनके पास गैंगस्टरों से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो वे पंजाब पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और पुख्ता जानकारी मिलने पर उसे सम्मानित भी किया जाएगा।


