पंजाब के मानसा में आज सुबह तड़के एनआईए रेड की। रेड बुढलाडा में यूट्यूबर सुखबीर सिंह के घर हुई। एनआईए की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक घर की तलाशी ली। रेड के दौरान सुखबीर सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए को शक है कि सुखबीर सिंह का पाकिस्तान के एक व्यक्ति से संपर्क है। टीम ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की। जांच के दौरान यह भी पता चला कि यूट्यूबर एक पाकिस्तानी व्यक्ति भट्टी से सोशल मीडिया पर संपर्क में था। एनआईए ने सुखबीर सिंह को चंडीगढ़ स्थित ऑफिस में पेश होने का निर्देश दिया है। हालांकि अधिकारियों ने इस मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पड़ोसियों के अनुसार, एनआईए की टीम सुबह आई और जांच के बाद चंडीगढ़ लौट गई।


