मानसा में किसानों का प्रदर्शन,धान खरीद नहीं होने पर:डीसी दफ्तर पर धरना; बाहरी राज्यों से धान जमा करने का आरोप

मानसा जिले की मंडियों में धान की खरीद न होने से परेशान संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का आरोप है कि अधिकारी शैलर मालिकों के साथ मिलकर बाहरी राज्यों से धान लाकर जमा कर रहे हैं, जबकि पंजाब के किसान अपनी फसल बेचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आज मानसा के डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। किसान नेता रुलदु सिंह मानसा, बोघ सिंह मानसा और कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले की मंडियों में अभी भी किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए परेशान हैं और उनकी फसल खरीदी नहीं जा रही है। सभी शैलरों की जांच की मांग उन्होंने आरोप लगाया कि कई किसानों की फसलें अभी भी खेतों में खड़ी हैं। वहीं, सरकारी अधिकारियों ने शैलर मालिकों के साथ मिलकर बाहरी राज्यों से धान लाकर अपने शैलरों में जमा कर लिया है। किसान नेताओं ने मांग की कि जिलेभर के सभी शैलरों की जांच की जाए ताकि यह पता चल सके कि उनमें धान कहां से आया है। किसान नेताओं ने बताया कि इससे पहले उन्होंने डिप्टी कमिश्नर के आवास का घेराव किया था, जहां अधिकारियों ने सोमवार तक मंडियों से धान उठाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, आज भी धान नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि अब जब किसानों ने धरना शुरू कर दिया है, तो प्रशासन 3 बजे तक का समय मांग रहा है। यदि 3 बजे तक मंडियों से धान नहीं उठाया गया, तो किसान अनिश्चितकाल के लिए धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *