मानसा में किसानों का प्रदर्शन:केंद्र सरकार का पुतला फूंका, बोले- 26 जनवरी को निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के मानसा में किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। भैणीबाघा गांव में बड़ी संख्या में किसान और महिलाएं इकट्ठा हुए और बठिंडा-पटियाला रोड पर मार्च निकालकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान किसानों ने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य कारण केंद्र सरकार द्वारा पूर्व में स्वीकृत किसानों की मांगों को लागू न करना है। भारतीय किसान यूनियन सिद्धपुर के प्रदेश अध्यक्ष जगजीत सिंह डल्लेवाल इन मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर हैं। किसानों की प्रमुख मांगों में शामिल हैं: प्रदर्शनकारी किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानती है, तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। साथ ही, 26 जनवरी को जिले भर में ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *