मानसा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए जिले की तीनों सब-डिवीजनों में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। इस दौरान करीब 700 पुलिसकर्मी और वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए हैं। मानसा में फ्लैग मार्च का नेतृत्व स्वयं एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले की तीनों सब-डिवीजनों में पुलिस द्वारा मार्च किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर यात्रियों की गहन जांच की जा रही है। 700 पुलिसकर्मी तैनात इसके अतिरिक्त, होटलों और रेस्टोरेंटों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति न ठहर सके। एसएसपी मीणा ने बताया कि पूरे जिले में लगभग 700 पुलिस कर्मचारी और वरिष्ठ अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसका उद्देश्य 26 जनवरी के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना है।


