मानसा में गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा अलर्ट:रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर फोकस

पंजाब में गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मानसा में एसपी गुरचरण सिंह पुरेवाल के नेतृत्व में रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी पंजाब और मानसा एसपी के निर्देशों के तहत जिले के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों – मानसा, बुढलाडा और बरेटा समेत छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी सघन चेकिंग की जा रही है। एसपी पुरेवाल ने बताया कि यह अभियान 26 जनवरी के मद्देनजर चलाया जा रहा है। सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग मांगा है। एसपी ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें रेलवे स्टेशन या आसपास कोई लावारिस वस्तु मिले या कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेकिंग अभियान जारी रहेगा। यह कार्रवाई गणतंत्र दिवस समारोह को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *