मानसा में ट्राले की टक्कर से युवक की मौत:बाइक पर काम से लौट रहा था, ड्राइवर फरार, 2 बेटियों का पिता था

पंजाब के मानसा में ट्राले ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना कस्बा भीखी की है। मृतक प्रगट सिंह (30) वार्ड नंबर 13 का रहने वाला था और ईंट भट्ठे में काम करता था। दोपहर को काम से लौटते समय मानसा-भीखी रोड पर पीछे से आ रहे एक ट्राले ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पूर्व काउंसलर संदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में उसकी मां, पत्नी और दो छोटी बेटियां हैं। हादसे के समय प्रगट सिंह ईंट भट्ठे से 9000 ईंटें लगाने का काम करके लौट रहा था। दुर्घटना के बाद ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मृतक के परिवार और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर आरोपी ट्राला चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। थाना भीखी के सहायक थानेदार प्रगट सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *