पंजाब के मानसा जिले के जोगा गांव में नशा मुक्ति की अनूठी पहल सामने आई है। बुधवार को गांव के युवाओं ने नशे के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए स्थानीय दुकानों से एनर्जी ड्रिंक और तंबाकू उत्पादों को जब्त कर नष्ट कर दिया है। गुरतेज सिंह कौंसलर, बावा सिंह और चेत सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने यह अभियान चलाया। उनका मानना है कि एनर्जी ड्रिंक्स नशे की ओर पहला कदम बन सकते हैं। इन पेय पदार्थों का सेवन न केवल युवा बल्कि छोटे बच्चे भी करने लगे हैं। एनर्जी ड्रिंक या नशीली वस्तुएं नहीं बेचने का आश्वासन युवा नेताओं ने स्थानीय दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों ने आश्वासन दिया है कि वे अब एनर्जी ड्रिंक या नशीली वस्तुएं नहीं बेचेंगे। गांव के युवाओं ने अपने क्षेत्र को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस पहल के साथ ही युवा नेताओं ने सरकार से नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार को भी ठोस कदम उठाने होंगे।


