मानसा में दो नशा तस्कर गिरफ्तार:नशीली कैप्सूल बरामद, स्कूटी से जा रहे थे सप्लाई करने, चंडीगढ़ के रहने वाले

मानसा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। सीआईए स्टाफ ने भीखी के वीर खुर्द लिंक रोड पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 10,320 ट्रामाडोल नशीली कैप्सूल बरामद की गई हैं। एसपी इन्वेस्टिगेशन मनमोहन सिंह औलख ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी परव कुमार और तरुण ठाकुर स्कूटी पर सवार होकर आ रहे थे। दोनों मनीमाजरा, चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। थाना भीखी में इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पंजाब सरकार की ओर से चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस रोजाना नाकाबंदी करके नशा तस्करों को पकड़ रही है। शहरों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई के दौरान एसपी इन्वेस्टिगेशन के साथ डीएसपी बूटा सिंह गिल और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज बलकार सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *