मानसा में नगर कौंसिल ईओ, जेई और क्लर्क पर केस:जाली एनओसी मामला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस की कार्रवाई

पंजाब के मानसा थाना सिटी 2 की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर नगर कौंसिल के तीन अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में कार्य साधक अधिकारी विपिन कुमार, जूनियर इंजीनियर मेजर सिंह और डीलिंग क्लर्क सुखपाल सिंह शामिल हैं। पकड़े गए अधिकारियों से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। प्लॉट रजिस्ट्री के समय खुलासा जानकारी के अनुसार मामला प्लॉट की जाली एनओसी जारी करने से जुड़ा है। रोशन लाल नाम के व्यक्ति ने अपने प्लॉट को बेचने के लिए नगर कौंसिल में एनओसी के लिए आवेदन किया था। कौंसिल ने उन्हें ऑनलाइन एनओसी जारी कर दी। प्लॉट की रजिस्ट्री के समय यह एनओसी जाली पाई गई। रोशन लाल ने पहले पुलिस में शिकायत की। कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने मानसा की कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अभी तक गिरफ्तारी नहीं वहीं जुडीशियल मजिस्ट्रेट करण अग्रवाल ने मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस को तीनों अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया। थाना सिटी 2 के इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *