मानसा में नशे की ओवरडोज से हुई युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव को रोड पर रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में नशा बेचने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने और आर्थिक मदद की मांग की है। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। जवाहर गांव के गुरमीत सिंह बीते कर नशे की ओवरडोज से मौत हो गई थी। उसकी लाश गांव के बाहर मिली थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा मृतक के पिता के बयानों पर मामला दर्ज किया गया था। लेकिन परिवार द्वारा आज लाश को मानसा सिरसा रोड पर रखकर नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। खुलेआम हो रही नशे की बिक्री- परविंदर मृतक के पिता परविंदर सिंह ने कहा के मानसा में खुलेआम नशे की बिक्री हो रही है। पुलिस कार्रवाई रोकने में ना कम है। उन्होंने कहा कि पुलिस को कई बार नशा बेचने वाले लोगों के नाम भी दिए गए हैं। लेकिन उन लोगों को खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा के पुलिस को सूचना भी दी जाती है। लेकिन पुलिस द्वारा छापेमारी नहीं की जाती। जिसके चलते चले नशे की बिक्री हो रही है और नशा करने के कारण नौजवान मौत के मुंह में जा रहे हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस वहीं डीएसपी बूटा सिंह गिल ने बताया कि पुलिस द्वारा मृतक युवक के पिता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया था। जल्द ही नशा बेचने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


