मानसा में पानी विवाद पर वित्त मंत्री चीमा का बयान:बोले-पंजाब के पास अतिरिक्त जल नहीं, किसानों की जमीन तक पहुंचेगा नहरी पानी

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मनसा में नशा विरोधी अभियान के दौरान पानी बंटवारे पर बयान दिया। वित्त मंत्री शनिवार को नशे के खिलाफ मुहिम के तहत जिले की पंचायतों और क्लबों के साथ बैठक करने पहुंचे थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब के पास किसी भी राज्य को पानी देने के लिए अतिरिक्त जल नहीं है। मंत्री चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के किसानों को उनकी जमीनों तक नहरी पानी पहुंचाने का वादा किया है। उन्होंने हरियाणा के मंत्रियों से आग्रह किया कि वे ऐसे बयान न दें, जिससे दोनों राज्यों का भाईचारा प्रभावित हो। मंत्री ने केंद्र सरकार को घेरा नशा विरोधी अभियान के तहत मनसा में ग्राम पंचायत और क्लबों के साथ बैठक में चीमा ने कहा कि लोग नशे के खिलाफ एकजुट हुए हैं। उन्होंने शपथ ली कि पंजाब को नशामुक्त कर रंगला पंजाब बनाएंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए चीमा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के किसानों और खेती को नुकसान पहुंचाना चाहती है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने की आलोचना भी की और कहा कि यह देश की शान का मामला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *