मानसा में पावरकॉम कर्मचारियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:सीएम के कार्रवाई वाले बयान से नाराज, सैलरी बढ़ाने की मांग

मानसा में पंजाब में पावरकॉम कर्मचारी लगातार दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। मानसा में पावरकाम दफ्तर के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। कर्मचारी नेता वरिंदरपाल, बहादर सिंह, सतगुर सिंह और गुरजीत सिंह ने बताया कि सरकारी मंत्रियों और पावरकाम प्रबंधन के साथ कई बार मीटिंग हुई। बिजली मंत्री हरभजन सिंह, वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से भी बातचीत हुई। लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कर्मचारियों ने सीएम भगवंत मान के बयान की आलोचना की। सीएम ने छुट्टी लेकर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही थी। कर्मचारियों मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, सैलरी बढ़ोतरी, पुरानी पेंशन बहाल समेत कई सारी मांगें है। कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो अन्य संगठनों को साथ लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। पावरकॉम कर्मचारी पंजाब भर में सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक सरकार मांगें नहीं मानेगी, विरोध जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *