पंजाब के कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले की पूरी रिपोर्ट पंजाब सरकार द्वारा कोर्ट में जमा कर दी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को भी जमानत लेनी पड़ी थी। कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुड़िया ने मानसा में सभ्याचार चेतना मंच द्वारा आयोजित 21वें लड़कियों की लोहड़ी समागम में शिरकत की। कार्यक्रम में संस्था की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि लड़कियों को लड़कों के बराबर समझा जाना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि लड़कियां हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।आ म आदमी पार्टी की दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के बयान को लेकर चल रहे विवाद पर पूछे जाने पर मंत्री खुड़िया ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि, यह चलता रहता है। कैबिनेट मंत्री ने बेटियों को किया सम्मानित इस दौरान उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली बेटियों को सम्मानित किया। लोहड़ी समारोह में सम्मानित की गई बेटियों में फूलों की खेती करने वाली अमनदीप कौर भी शामिल थीं। अमनदीप कौर ने सम्मान मिलने पर गर्व व्यक्त किया और कहा कि आज युग में उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने खेतों में काम करने को प्राथमिकता दी, जिसके लिए उन्हें आज सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर सभ्याचार चेतना मंच के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह मानशाहिया और महासचिव हरदीप सिंह सिद्धू भी उपस्थित थे।


