मानसा में प्रेमी ने प्रेमिका का गला घोटा:शव नहर में फेंका, केस सुलझाने में पुलिस को लगे 6 महीने, आरोपी अरेस्ट

पंजाब के मानसा में बुढलाडा पुलिस ने छह महीने पहले हुए एक लड़की के मर्डर केस को सुलझा लिया है। पुलिस ने लड़की की हत्या के आरोप में उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने प्रेमिका का गला घोंटकर शव नहर में फेंक दिया था। पुलिस अब लड़की के शव की तलाश कर रही है। बुढलाड़ा पुलिस थाना इंचार्ज कौर सिंह ने बताया कि मृतक लड़की कर्मजीत कौर के पिता लीला सिंह निवासी बीरोकलां ने 16 जून 2025 को अपनी बेटी के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस ने लगातार इस मामले में जांच की। जांच के दौरान, पुलिस ने फतेहगढ़, जिला संगरूर निवासी बलविंदर सिंह को शामिल किया। पुलिस को संदेह था कि बलविंदर सिंह ने ही लड़की को कहीं छिपा रखा है। गहन पूछताछ के बाद, बलविंदर सिंह ने कबूल किया कि उसने ही लड़की का गला घोंटकर उसे नहर में फेंक दिया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की मोहाली के एक अस्पताल में काम करती थी, जहां उसकी जान पहचान बलविंदर सिंह से हुई थी। पहले से शादीशुदा था हत्या आरोपी प्रेमी लड़की बलविंदर सिंह पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। चूंकि बलविंदर सिंह पहले से ही शादीशुदा था, इसलिए उसने लड़की से पीछा छुड़ाने का फैसला किया। उसने लड़की को पटियाला बुलाया और गांव भीसीआना के पास उसका गला घोंटकर शव नहर में फेंक दिया। पुलिस ने बलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और लड़की के शव की तलाश जारी है। एसएचओ कौर सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह ने खुद स्वीकार किया है कि उसने ही हत्या करके शव भाखड़ा नहर में फेंका था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *