मानसा में फौजी का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार:भाई ने दी मुखाग्नि, असम में हार्ट अटैक से मौत; एक बेटी के पिता

असम के डिब्रूगढ़ में तैनात सेना के जवान राजवीर सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया। शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर का पंजाब के मानसा जिले के गांव तामकोट में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार राजवीर सिंह 2017 में बंगाल इंजीनियरिंग में भर्ती हुए थे। वे देश के विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके पार्थिव शरीर को पहले मानसा के सिविल अस्पताल लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद उन्हें गांव तामकोट ले जाया गया। सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की गांव में लोगों ने ‘राजवीर सिंह अमर रहे’ के नारे लगाए। पार्थिव शरीर को देख परिवार भावुक हो गया। राजवीर की पत्नी, माता-पिता और तीन साल की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल था। श्मशान घाट में भारतीय सेना ने सलामी दी। सैन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सैल्यूट के साथ अंतिम विदाई दी परिवार ने फूल माला अर्पित कर सैल्यूट के साथ अंतिम विदाई दी। राजवीर के पिता जगसीर सिंह ने कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। राजवीर के छोटे भाई ने उन्हें मुखाग्नि दी। जो सेना में है। इस दौरान पूर्व सैनिक, मानसा के विधायक, एसडीएम और अन्य जिला अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *