पंजाब के मानसा जिले में बीती रात हुई बारिश ने शहर की व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। सड़कों पर जमा पानी से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन बंद हो रहे हैं और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। डिप्टी कमिश्नर की रिहाइश के बाहर ओवर ब्रिज के पास और बस स्टैंड चौक में पानी भर गया है। अधिकारियों और नेताओं का नहीं ध्यान नगर परिषद द्वारा सीवरेज की सफाई पर लाखों रुपए खर्च करने के दावों के बावजूद जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह विफल हो गई है। स्थानीय निवासी राजेश कुमार, बहाल सिंह और महेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के बाद से अब तक पानी की निकासी नहीं हो पाई है। उनका कहना है कि शहर की समस्याओं पर न तो अधिकारी और न ही सियासी नेता ध्यान दे रहे हैं। नगर परिषद द्वारा किए जा रहे खर्च का कोई लाभ नागरिकों को नहीं मिल रहा है। वहीं अधिकारियों की मानी जाए, तो सीवरेज व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जा रहा है, जल्द ही सभी जगहों से पानी उतर जाएगा।


