मानसा में संयुक्त किसान मोर्चा आया आगे:अमेरिका से डिपोर्ट युवाओं का सहयोग, पैसे वापसी के लिए करेंगे आंदोलन

पंजाब के मानसा में संयुक्त किसान मोर्चे ने अमेरिका से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीय युवाओं के समर्थन में आंदोलन का ऐलान किया है। मोर्चे के नेता रुलदू सिंह मानसा ने मानसा में पत्रकारों से बातचीत की। हथकड़ी और बेडिय़ों में भारत भेजा उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में अमेरिका गए युवाओं को हथकड़ी और बेडिय़ों में भारत भेजा जा रहा है। यह दुखद है कि भारत सरकार अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए विमान तक नहीं भेज सकी। रुलदू सिंह ने बताया कि कई युवाओं ने विदेश जाने के लिए अपनी जमीन और घर बेच दिए। एजेंटों ने उनके साथ धोखाधड़ी की, अब उनके पास कुछ नहीं बचा है। केंद्र सरकार से की मांग किसान नेता ने केंद्र सरकार से मांग की है कि धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही विदेशी सरकारों से संपर्क कर वहां के एजेंटों पर भी कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार एजेंटों से युवाओं के पैसे वापस नहीं करवाती, तो किसान संगठन एजेंटों के घरों के बाहर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *