मानसा में सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन मनाया:हवेली को सजाया, रक्तदान शिविर का आयोजन, प्रशंसकों ने माता-पिता के साथ किया सेलिब्रेट

मानसा के गांव मूसा में सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन बुधवार को मनाया गया। परिवार ने हवेली को सजाया और रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सिद्धू के माता-पिता ने सुखमनी साहिब का पाठ कर जन्मदिन मनाया। प्रशंसकों ने बड़ी संख्या में केक लाकर सिद्धू के माता-पिता के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कानूनी नोटिस भेजने के बावजूद बीबीसी ने डॉक्यूमेंट्री रिलीज कर दी। चैनल के खिलाफ करेंगे कार्रवाई बलकौर सिंह ने कहा कि अब वे चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया कि बेटे के न्याय के लिए किसी ने साथ नहीं दिया। लेकिन पिछले 3 सालों से प्रशंसक उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह सिद्धू को जीवित रहते परेशान किया जाता था, वैसी ही स्थिति अब उनकी है। सिद्धू की माता चरण कौर ने आरोप लगाया कि यह डॉक्यूमेंट्री केस को खत्म करने के लिए रिलीज की गई है। उनका कहना है कि इसमें सिद्धू के विरोधियों का पक्ष दिखाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *